Thursday, December 20, 2018

इस तरह मनाएँगे सलमान अपना 53वा जन्मदिन

Salman Khan | Source : Instagram - @beingsalmankhan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, 27 दिसंबर को अपना 53वा जन्मदिन मनाएँगे। ज़्यादातर सेलिब्रिटीज अपने जन्मदिन पर बड़ी- बड़ी पार्टी देते हैं लेकिन, लेकिन सलमान अपना जन्मदिन सिंपल तरीके से अपने घरवालों और करीबी दोस्तों के साथ मनाना पसंद करते हैं। और इस बार भी वो अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ ही मनाएँगे।

हालाँकि उनका जन्मदिन 27 को है, लेकिन भाई अपना 53वा जन्मदिन एक दिन पहले मनाएँगे। जी हाँ, डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान पनवेल में अपने फार्महाउस में अपना जन्मदिन मनाएँगे। इतना ही नहीं, एक दिन पहले से उत्सव शुरू होगा और जन्मदिन के अंत तक जारी रहेगा। उनका परिवार और और करीबी दोस्त उनके जन्मदिन से एक दिन पहले पनवेल पहुँचेंगे।

आपको बता दूँ के सलमान खान कईं सालों से इसी तरह अपने परिवार के साथ जन्मदिन की शुरुआत करते आ रहे हैं। और सही भी है, आखिर जन्मदिन जैसे खास अवसर पर हमें अपने करीबी लोगों के साथ तो होना ही चाहिए।

काम के बारे में बात करें तो सलमान फ़िलहाल, उनकी फिल्म भारत की शूटिंग में बिज़ी है, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और तब्बू भी होंगे।

The post इस तरह मनाएँगे सलमान अपना 53वा जन्मदिन is copyright of MissMalini.


by Yashi Verma via MissMalini

No comments: